मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

छापा मारने गई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम पर हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छापा मारने गई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम पर हमला

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के बहादुरपुर जट गांव में बिजली चोरी की शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची विजिलेंस टीम के साथ कुछ ग्रामीणों ने अभद्रता कर डाली। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने टीम पर हमला भी किया। घटना बुधवार सुबह की बताई है। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम के साथ पुलिस और पीएसी के जवान भी शामिल थे, जिन्होंने मौके पर हालात को काबू किया। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम को बहादराबाद ब्लॉक में बिजली चोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। बहादरपुर गांव में भी बिजली चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत का संज्ञान लेकर बुधवार सुबह करीब सात बजे विजिलेंस की टीम गांव में बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची थी। टीम ने गांव में बिजली के खंभों पर तारों को हटाना और जब्त करना शुरू कर दिया।इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने छापेमारी की कार्रवाई का विरोध कर दिया और उन्होंने टीम का घेराव कर दिया। इसी बीच एक दबंग ग्रामीण ने टीम पर हमला कर दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान टीम के साथ अभद्रता करने वाले आरोपी की पहचान की गई। तभी टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद अन्य कई लोगों ने आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया।आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने आरोपित को छुड़ाने के लिए टीम पर हमला कर दिया। कई ग्रामीण उसे बचाने के लिए टीम के साथ भीड़ पड़े। हालांकि टीम के साथ पहले से मौजूद पुलिस और पीएसी के जवानों ने स्थिति को नियंत्रण में किया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोग टीम के साथ अभद्रता करते और भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। साथ ही पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पथरी थाना पथरी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि बुधवार सुबह ऊर्जा निगम की विजिलेंस की टीम गांव में बिजली चोरी की शिकायत पर छापेमारी करने पहुंची थी। उस दौरान एक ग्रामीण ने टीम के साथ अभद्रता की है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें