मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन की धोखाधड़ी व चैक बाउंस, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमीन की धोखाधड़ी व चैक बाउंस, आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। जमीन के मामलों में लोगों के धोखे से पैसे हड़पने व चैक बांउस के कई मामलों में फरार चल रहे शातिर ठग को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं।जानकारी के मुताबि 08 मार्च 2024 को प्रमोद पुत्र फूल सिंह निवासी बी- ब्लॉक टिहरी विस्थापित कालोनी रानीपुर हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर देकर संजय कुमार पुत्र अजीत सिंह निवासी पीएसी रोड टिहरी विस्थापित कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार व उसके अन्य तीन साथियों के विरूद्ध जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख रूपये हडपने व रुपये मांगने पर घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौच करने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था।जांच में आरोपित संजय के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सुबूत मिले। आरोपित की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, किन्तु आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। आरोपित के खिलाफ थाना रानीपुर के अतिरिक्त थाना ज्वालापुर में भी लोगांे से जमीन खरीदने बेचने के नाम पर लाखांे रुपयांे की धोखाधडी कर मामले दर्ज होने की जानकारी मिली। आरोपित के खिलाफ न्यायालय में चैक बाउन्स सम्बन्धी कई मामले विचाराधीन होना भी प्रकाश में आया।आरोपित के लगातार फरार रहने के कारण पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गैर जमानती वारंट प्राप्त किए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित संजय कुमार पुत्र अजीत सिंह निवासी नेशनल सर्विस सैन्टर निकट शनिदेव मन्दिर पीएसी रोड टिहरी विस्थापित कालोनी रानीपुर हरिद्वार उम्र 40 वर्ष को आज उसके मकान से धर दबोचा। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें