मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

चोरी का अनोखा मामला : जिस घर से सरसों चोरी, वहीं बेचने पहुंचे चोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चोरी का अनोखा मामला : जिस घर से सरसों चोरी, वहीं बेचने पहुंचे चोर

हरिद्वार। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के सुनहेटी गांव से एक हैरान करने वाला चोरी का मामला सामने आया है। यहां कुछ दिन पहले हुई सरसों चोरी की घटना में तब चौंकाने वाला मोड़ आया,जब कथित चोर उसी घर में सरसों बेचने पहुंच गए,जहां से चोरी की गई थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार,गांव के एक किसान के यहां हाल ही में सरसों की चोरी हुई थी। मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि दो युवक उसी इलाके में सरसों बेचने के लिए पहुंच गए। संयोगवश जब वे उसी घर में पहुंचे,जहां चोरी हुई थी तो घरवालों को उन पर शक हो गया।घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दोनों युवकों की पहचान चोरी की घटना में शामिल संदिग्धों के रूप में हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया,जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया।पकड़े गए युवक को कुछ लोगों ने पेड़ से बांधा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया,जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो वायरल होने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वीडियो फैलने के बाद ग्रामीणों को अपनी कार्रवाई का भय सताने लगा,जिसके चलते उन्होंने आरोपी युवक को छोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया युवक पास के मौलना गांव का निवासी बताया जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है,ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून अपने हाथ में लेना भी अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में खुद कार्रवाई करने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें