मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

कांस्टेबल के घर के ताले चटकाकर लाखों की चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांस्टेबल के घर के ताले चटकाकर लाखों की चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस कांस्टेबल के घर के ताले चटकाकर लाखों की रुपये का सामान व नगदी चोरी करने के चार आरोपितों को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब पौने दो लाख रुपये का सामान बरामद किया है।जानकारी के मुताबिक पीड़ित महेंद्र कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी बद्री विशाल पुरम कॉलोनी गुसाई एनक्लेव नवोदय नगर ने सिडकुल पुलिस को 12 जनवरी को तहरीर देकर घर का ताला तोड़कर घरेलू सामान टीवी वाशिंग मशीन लैपटॉप इनवर्टर आदि चोरी करने के संबंध में अज्ञाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित उत्तराखण्ड पुलिस में आरक्षी पद पर नियुक्त है। जिस दौरान महेन्द्र ड्यूटी के लिए कहीं बाहर गया हुआ था उसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज हर्षिता कॉलोनी से 04 संदिग्धों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया। बरामद माल की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये बतायी गयी हैं।पकड़े गए आरोपितों के नाम पते कुशल पाल निवासी ग्राम सदादपुर थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष, राकेश निवासी ग्राम सदादपुर थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष, भोले निवासी ग्राम सदादपुर थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 39 वर्ष व पवन निवासी ग्राम सदादपुर थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 42 वर्ष बताए गए हैं। पकड़े गए आरोपितों में से आरोपित राकेश के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ व आरोपित भोले के खिलाफ नौ मुकदमें दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें