मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर में चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर में चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

यमुनानगर। यमुनानगर पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल ने संगठित वाहन चोरी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर ट्रॉली भी बरामद कर ली है।एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि चोरी की गई एक ट्रैक्टर ट्रॉली को कलानौर अंडरपास के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने चिन्हित स्थान पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका गया। जांच के दौरान वाहन से संबंधित दस्तावेज संतोषजनक नहीं पाए गए। संदेह के आधार पर जब चालक से पूछताछ की गई तो वाहन चोरी का होना सामने आया। पूछताछ में आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का सर्फराज के रूप में हुई। आरोपित ने पुलिस को बताया कि उक्त ट्रैक्टर ट्रॉली को उसने अपने दो साथियों सुहेल और राजिक के साथ मिलकर 5 फरवरी को पानसरा फाटक के समीप से चोरी किया था। आरोपित के खुलासे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें