मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। अंकिता भंडारी केस को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उनकी पत्नी होने का दावा करने वाली एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के बीच बातचीत का कथित ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड में सियासत गर्म है।इस मामले में भाजपा के एक बड़े नेता का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस मुद्दे पर मुखर है। कांग्रेस इस मुद्दे पर धरना प्रदर्शन कर जांच के बाद कार्रवाई की मांग कर रही है। उधर हरिद्वार के बहादराबाद थाने में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार निवासी अत्मलपुर बोगला, बहादराबाद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बीजेपी नेता, शिरोमणि गुरु रविदास शिव महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़ा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर द्वारा उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक, मिथ्या और झूठे बयान व वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि यह सब उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और छवि धूमिल करने की नीयत से किया गया। जिससे रविदासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और समाज में रोष व वैमनस्य का माहौल बना है।आरोप लगाया कि पूर्व विधायक सुरेश राठौर का रविदास पीठ में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर बीजेपी नेता से पुराना विवाद है, इसी रंजिश के चलते निराधार आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर झूठी सामग्री प्रसारित की जा रही है। यह एक सोची समझी साजिश है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें