मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। थाना सिडकुल पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2025 से लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था और अपने ठिकाने बदल-बदल कर गुमराह कर रहा था।पुलिस के अनुसार थाना सिडकुल में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 339/2025 में नामजद आरोपी राजेश पुत्र गेंदनलाल निवासी ग्राम करेली थाना सुभाष नगर जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी।लगातार फरार चल रहे आरोपित की तलाश के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रावली महदूद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले वर्ष से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें