मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: बदमाशों ने युवक के गले से सोने का लॉकेट झपटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: बदमाशों ने युवक के गले से सोने का लॉकेट झपटा

पानीपत। पानीपत के गांव फरीदपुर रोड पर बाइक सवार चार बदमाश एक युवक के गले से सोने का लॉकेट झपटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।पीड़ित युवक रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव फरीदपुर में किराए पर रहता है और मंगलवार शाम वह साइकिल पर सवार होकर फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए निकला था। जब वह एम थ्री एम कॉलोनी के कच्चे रास्ते पर पहुंचा, तो एक बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे रोक लिया और बाइक से एक युवक नीचे उतरा और रवि पर झूठा आरोप लगाते हुए बोला, "तूने मुझे गाली क्यों दी, रवि ने जब इस बात से इंकार किया, तो आरोपी ने अचानक आक्रोषित होते हुए रवि के गले से सोने का लॉकेट झपट लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, चारों आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित रवि ने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने बुधवार को रवि की शिकायत पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें