मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

छह लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छह लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तत्वों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने चेकिंग के दौरान नहर पटरी गुजरों के डेरे के पास बहादराबाद क्षेत्र से एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है।पकड़े गए आरोपित की पहचान रमाकांत पुत्र राजकुमार निवासी फतेहगंज, बरेली (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी पावन धाम कॉलोनी थाना कनखल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी कनखल थाने में एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें