मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में चार गिरफ्तार

हरिद्वार। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भगवानपुर पुलिस द्वारा डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से की गई।पुलिस के अनुसार 16 मार्च को कोतवाली भगवानपुर में पीडि़ता के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री, जो एक निजी संस्थान में अध्ययनरत है, को आरोपियों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भगवानपुर हाईवे स्थित राणा कैफे के पास से आज चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए चारों का चालान कर दिया है। आरोपितों के नाम पते दानिश पुत्र फरमान, निवासी छिदबना, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर (उ.प्र.), आजम पुत्र तहसीन, निवासी मोहल्ला टोली, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार, शोयब पुत्र मुर्तजा, निवासी ग्राम शाहपुर, भगवानपुर, हरिद्वार व उमर उर्फ अमन पुत्र मुर्तजा, निवासी ग्राम शाहपुर, भगवानपुर, हरिद्वार बताए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें