मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत : महिला ने पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, दाेनाें में चल रहा है केस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत : महिला ने पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, दाेनाें में चल रहा है केस

पानीपत। पानीपत स्थित थाना चांदनी बाग क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद कोर्ट में चल रहा है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने शराब के नशे में धुत होकर जबरदस्ती गाड़ी में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने घटना से जुड़े सबूत भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने थाना चांदनीबाग में मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी पानीपत निवासी युवक के साथ मार्च 2023 को हुई थी। शादी के बाद उसके पति ने उसकी जमा पूंजी करीब 10 से 15 लाख रुपए हड़प लिए। उसका दो बार जबरन गर्भपात भी करवाया और सास-ससुर के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया । महिला ने बताया कि 17 अप्रैल को उसके पति ने फैमिली कोर्ट, पानीपत में राजेंद्र पाल सिंह की कोर्ट में शादी को अवैध घोषित करने का मुकदमा दायर किया था। तब से वह अपने पति से अलग रह रही है।महिला के अनुसार, 14 दिसंबर को उसका पति उससे मिलने आया। वह गोहाना रोड, जीटी रोड पर बने पुल के नीचे अपनी गाड़ी में बैठी थी, तभी उसका पति वहां पहुंचा और गाड़ी में आकर बैठ गया। महिला ने आरोप लगाया कि वह शराब के नशे में था और आते ही उसने उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी और उसके पति ने गाड़ी में ही उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि इसके बाद उसके पति ने गुलाबी रंग के तौलिये से साफ सफाई की और गाड़ी से उतरकर उसे धक्का देकर फरार हो गया। महिला ने साथ में वो तोलिया और कोर्ट में चल रहे मुकदमे की प्रति पुलिस को सौंपी है। शिकायत मिलने पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने धारा 67 बीएनएस के तहत मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें