मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

हरिद्वार। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है।पुलिस के अनुसार, 13 मई को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तीन लोग आपसी साजिश के तहत उसे डरा-धमकाकर कमरे में ले गए, जहां एक आरोपित ने जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।महिला की शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई।इसी क्रम में पुलिस टीम ने फरार आरोपित जोगेंद्र पुत्र रामपाल सिंह निवासी मोहानपुरा, कोतवाली रुड़की, जिला हरिद्वार को नगला इमरती फ्लाईओवर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें