मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा

हरिद्वार। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च को पीडि़ता के पिता ने थाना सिडकुल में लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आरोपित की गिरफ्तारी और अपहृत नाबालिग की बरामदगी के लिए थाना सिडकुल पुलिस की टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने लगातार तलाश और मुखबिर तंत्र की मदद से आज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मुकदमे से संबंधित पीडि़ता को भी बरामद कर लिया।गिरफ्तार आरोपित का नाम पता अनिल निवासी ग्राम राजा का ताजपुर थाना नूरपुर, जिला बिजनौर बताया गया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें