मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन कालनेमी के तहत हिरासत में तीन बहुरूपी बाबा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ऑपरेशन कालनेमी के तहत हिरासत में तीन बहुरूपी बाबा

हरिद्वार। उत्तराखण्ड सरकार के विशेष अभियान ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन बहुरूपी बाबा भेषधारियों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा की गई।पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्वालापुर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुल जटवाड़ा के आसपास तीन व्यक्ति बाबा के वेश में तंत्र-मंत्र और जादू-टोना जैसी गतिविधियां दिखाकर स्थानीय लोगों और यात्रियों को आकर्षित कर रहे थे।इनकी गतिविधियों के चलते मौके पर भारी भीड़ जमा हो रही थी, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने और लोगों के उग्र होने की आशंका बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ धारा 172(2) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के नाम व पते भिषा नाथ पुत्र रमेश नाथ, निवासी घोसीपुरा अम्बुबाला, थाना पथरी, अर्जुन पुत्र कलमी नाथ व सेठू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी पदार्था धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार बताए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें