मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

हाईटेक जांच से खुला हत्या का रहस्य, होटल विवाद में युवक की की थी बेरहमी से हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हाईटेक जांच से खुला हत्या का रहस्य, होटल विवाद में युवक की की थी बेरहमी से हत्या

हरिद्वार, पुलिस ने आधुनिक तकनीक और तेज जांच के दम पर एक ब्लाइंड मर्डर केस का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पहले अज्ञात शव की पहचान की और फिर हत्या में शामिल पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दो अन्य संदिग्ध अभी भी पुलिस के रडार पर हैं।उल्लेखनीय है कि 17 मई को थाना भगवानपुर क्षेत्र में बहबलपुर से लव्वा गांव जाने वाले रास्ते पर नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे और प्रथम दृष्टया मामला पीट-पीटकर हत्या का लग रहा था। सूचना मिलते ही थाना भगवानपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की मोर्चरी भेजा गया।अज्ञात शव की पहचान पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। ऐसे में गृह मंत्रालय के नेटग्रीड पोर्टल का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने मृतक की फोटो पोर्टल पर अपलोड की, जिसके बाद चेहरे से मिलते-जुलते 10 लोगों का डाटा सामने आया।हरिद्वार पुलिस की टीमों ने सहारनपुर, देवबंद, बिजनौर, मुरादाबाद और हिमाचल प्रदेश तक जाकर सत्यापन किया। आखिरकार मृतक की पहचान कलीम पुत्र मुराद निवासी ग्राम बचीटी, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। इसके बाद 18 मई को हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई।जांच के दौरान पता चला कि घटना वाली रात इलाके में एक संदिग्ध काली क्रेटा कार देखी गई थी। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सीसीटीवी इनपुट की गहराई से जांच करने पर पुलिस धरोहर होटल तक पहुंच गई।जांच में सामने आया कि मृतक कलीम और उसका भाई कामिल काम की तलाश में भगवानपुर आए थे और रात में धरोहर होटल में खाना खाने पहुंचे। इसी दौरान होटल संचालकों और उनके साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के दौरान कामिल मौके से भाग निकला, जबकि कलीम को आरोपियों ने बेरहमी से पीटना जारी रखा।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब कलीम की मौत हो गई तो उन्होंने शव को क्रेटा कार की डिग्गी में रखा और लव्वा गांव के पास नदी किनारे फेंक दिया, ताकि पहचान न हो सके।पुलिस ने 19 मई को हसनपुर मदनपुर पुल क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कई युवक उच्च शिक्षित बताए जा रहे हैं, जिन्होंने बीटेक और बी-फार्मा जैसे प्रोफेशनल कोर्स किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते सौरभ चौहान, अंकित कुमार, हर्ष चौहान, अनमोल सैनी व विशाल सैनी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन,शव ले जाने में इस्तेमाल क्रेटा कार, वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन बरामद कर लिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें