मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: होली खेलने के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत: होली खेलने के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या

पानीपत। पानीपत में बीती रात करीब 20-25 हमलावरों ने एक युवक पर लाठी-डंडों, गंडासियों और बर्फ तोड़ने वाले सुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने की वजह सिर्फ इतनी थी कि युवक ने आरोपी के दुश्मन के साथ होली खेली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 22 वर्षीय ललित के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात को ललित घर से खाना खाने के बाद घूमने के लिए निकला था। जैसे ही वह वर्मा चौक के पास पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे करीब दो दर्जन से अधिक हमलावरों ने ललित को घेर लिया और हथियारों से उस पर वार करने शुरू कर दिए जिससे ललित की मौत हो गई। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी का ही रहने वाला अजय अपने साथ 20-25 युवकों को लेकर आया था। हमलावरों के हाथ में गंडासियां, लाठियां और बर्फ तोड़ने वाले नुकीले सुए थे। आरोपियों ने ललित पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया और उसके शरीर को सूओं से गोद डाला।हमले के बाद ललित खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गए। परिवार के अनुसार, आरोपी अजय की उसी कॉलोनी के रहने वाले राजेंद्र नामक व्यक्ति से पुरानी रंजिश चल रही थी। बुधवार को ललित ने राजेंद्र के साथ मिलकर होली का त्योहार मनाया था। अजय को यह बात खटक गई और उसने ललित को सबक सिखाने के लिए अपनी पूरी गैंग के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। और हादसे के बाद परिजनों ने ललित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फिलहाल ललित के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस ने पिता को शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अजय और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें