मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल : मुठभेड़ के बाद लूट व झपटमारी का आरोपी काबू, पैर में लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कैथल : मुठभेड़ के बाद लूट व झपटमारी का आरोपी काबू, पैर में लगी गोली

कैथल। जिले के कलायत क्षेत्र में 12 जून की रात होटल में लूट के प्रयास और बलराज नगर में स्कूटी लूट की वारदातों में फरार चल रहे आरोपी को सीआईए कलायत ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान निरंजन के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में काबू किया।सीआईए कलायत प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त वारदातों में वांछित आरोपी बिना नंबर की बाइक पर किठाना क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया।इस दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। टीम ने पीछा किया तो किठाना-जींद रोड पर रजबाहा पटरी के पास आरोपी की बाइक अचानक फिसल गई, जिससे वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने खुद को घिरता देख अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।फायरिंग के दौरान एक गोली सीआईए प्रभारी मनीष कुमार की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने पहले चेतावनी देते हुए हवाई फायर किया, लेकिन आरोपी लगातार आक्रामक बना रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी के दाएं घुटने में लगी और वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई। घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान इन वारदातों से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की संभावना है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें