मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिक के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपित राजस्थान से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिक के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपित राजस्थान से गिरफ्तार

हरिद्वार। बहादराबाद थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपह्ता को सकुशल बरामद कर लिया है।जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी को थाना बहादराबाद निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर अपनी नाबलिग पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष को आरोपित संजय निवासी ग्राम श्यामलाल पुरवा, जिला सीतापुर (उप्र) के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।नाबालिग के अपहरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके साथ ही थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सीआईयू हरिद्वार के व सर्विलांस के सहयोग से आरोपित को कस्बा व थाना नीमराना, जिला कोटपुतली-बहरोड़ (राजस्थान) से हिरासत में लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपित के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस आज आरोपित को हरिद्वार लेकर आयी तथा मुकदमें में पॉक्सो की धाराओं को जोड़ते हुए आरोपित का चालान कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें