मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

अपहरण और दुष्कर्म का फरार आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपहरण और दुष्कर्म का फरार आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दबोचते हुए उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी को उत्तर प्रदेश के पांडुवा बसंत खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने 27 फरवरी को अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर मामले में रोहित की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद से आरोपित फरार चल रहा था।पुलिस टीम ने तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से आरोपित की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद आज आरोपित को पाल मार्केट के पास स्थित खाली मैदान, रावली महदूद क्षेत्र से आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपित की पहचान रोहित पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम नकटी नारायणपुर गुराडिया, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें