मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल: अमेरिका भेजने के नाम पर 17 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कैथल: अमेरिका भेजने के नाम पर 17 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

कैथल। एंटी एमिग्रेशन सैल ने अमेरिका भेजने का झांसा देकर 17 लाख 18 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत से आरोपी का चार दिन का पुलिस रिमांड भी हासिल किया गया है, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। मामले की जांच एंटी एमिग्रेशन सैल प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु के नेतृत्व में एएसआई मोहन सिंह की टीम द्वारा की जा रही थी।जांच के दौरान गांव थेहबनेड़ा निवासी आरोपी मनजोत सिंह को गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता रामपाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी जान-पहचान गांव के ही मनजोत सिंह से थी, जो स्वयं को विदेश भेजने वाला एजेंट बताता था। मई 2024 में मनजोत सिंह और उसके साथी आसिफ अली खान ने उसके भाई देशराज को अमेरिका भेजने का लालच दिया। आरोपियों ने दो साल का वर्क वीजा और अमेरिका की स्थायी नागरिकता (पीआर) दिलाने का दावा किया और भरोसा दिलाया कि उनकी कंपनी के माध्यम से कई लोग विदेश जाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं।आरोपियों ने फाइल चार्ज, वीजा फीस, टिकट और अन्य खर्चों के नाम पर अलग-अलग चरणों में बैंक खातों और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 17 लाख 18 हजार रुपये ठग लिए। इस दौरान उन्होंने देशराज के पासपोर्ट, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए।पीड़ित पक्ष को विश्वास में रखने के लिए आरोपियों ने वीजा लगने का दावा करते हुए वीडियो भी भेजे और लगातार पैसे की मांग करते रहे। अगस्त 2024 में आरोपियों ने हंगरी का वीजा देकर बताया कि वहां से आगे अमेरिका भेजा जाएगा। शिकायतकर्ता अपने भाई और आरोपी के साथ दिल्ली और मुंबई तक गया, जहां कई दिनों तक रुकने के बावजूद कोई उड़ान नहीं हो सकी।बाद में जब एयरपोर्ट पर जांच की गई तो वीजा और टिकट फर्जी पाए गए, जिसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। संभावना है कि पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों और इस तरह के अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें