मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

गंगनहर में युवती ने लगाई छलांग, युवकों ने बचाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगनहर में युवती ने लगाई छलांग, युवकों ने बचाई जान

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती ने आत्महत्या के इरादे से गंग नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद कुछ युवकाें ने अपनी जान जाेखिम में डालकर युवती काे सुरक्षित निकाल लिया। युवती काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि एक युवती के गंग नहर में छलांग लगा दी। तभी एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए नहर में कूद गया और युवती को बचाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवक बार-बार युवती को बाहर आने के लिए कहता रहा, लेकिन युवती बाहर निकलने से इंकार करती रही।

इस बीच आसपास मौजूद अन्य युवकों ने भी हिम्मत दिखाते हुए नहर में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद युवती को जबरदस्ती बाहर निकाल लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बताया जा रहा है कि युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। युवती के नहर में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। युवती को बचाने वाले युवक यूपी मुजफ्फरनगर के बताए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें