मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

गौकशी गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गौकशी गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

हरिद्वार। जनपद में गौकशी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त गैंग पर पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत शनिवार काे भगवानपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय एक सुसंगठित गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर बड़ी कार्रवाई की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गौकशी, पशु क्रूरता, चोरी और वाहन चोरी जैसे अपराधों के जरिए अवैध धन अर्जित करने वाले गिरोह को चिन्हित किया। आरोप है कि यह गैंग लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर अवैध गतिविधियों से न सिर्फ कमाई कर रहा था, बल्कि समाज में भय और दबदबा भी बना रहा था।पुलिस के अनुसार, आरोपितों के खिलाफ गवाही देने के लिए आम लोग भी आगे आने से कतराते थे, जिससे इनके खिलाफ कार्रवाई चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी। इसी आधार पर थाना भगवानपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और दो मुख्य आरोपितों कलीम पुत्र सलीम उर्फ बुच्चा निवासी ग्राम सिकरोड़ा व हसीन पुत्र नसीम निवासी ग्राम सिकरौड़ा को उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया।आपराधिक इतिहास भी खंगाला गयादोनों आरोपितों के खिलाफ पूर्व में भी उत्तराखंड गौसंरक्षण अधिनियम की धाराओं में कई मुकदमे दर्ज पाए गए हैं, जिससे इनके आपराधिक नेटवर्क की पुष्टि होती है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऑपरेशन प्रहार के तहत ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें