मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

गोकशी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गोकशी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में तीन गिरफ्तार

हरिद्वार। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गोकशी और पशु क्रूरता जैसी घटनाओं में शामिल गैंग पर शिकंजा कसते हुए रुड़की कोतवाली पुलिस ने 3 शातिर गैंगस्टर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के सख्त निर्देश हैं कि जिले में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ कहा है कि जिले में रहना है तो अपराध का रास्ता छोड़ना होगा, वरना सलाखों के पीछे जाना तय है।गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमापुलिस के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए गोकशी और पशु क्रूरता में संलिप्त 5 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर आरोपितों को उनके ठिकानों से हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नौशाद पुत्र बांदा, निवासी जौरासी जबरदस्तपुर, रुड़की, परवेज पुत्र महमूद, निवासी इमली रोड, रुड़की व साहिल पुत्र शमीम, निवासी धोबी वाली गली, इमली रोड, रुड़की के रूप में हुई है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।पुलिस ने बताया कि जनपद में सक्रिय अभ्यस्त और पेशेवर अपराधियों की एक लंबी सूची तैयार की गई है। आने वाले समय में इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें