मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय गैंग लीडर समेत दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय गैंग लीडर समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के एसएसपी के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए श्यामपुर थाना पुलिस ने नगर क्षेत्र में संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शिवा उर्फ लड्डू गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक जनवरी को शिवा उर्फ लड्डू गैंग के तीन आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने आरोपितों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित शिवा उर्फ लड्डू पुत्र महेन्द्र, निवासी ग्राम कांगड़ी, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार (गैंग लीडर) को उसके निवास से हिरासत में लिया। जबकि दूसरे आरोपित मदन शर्मा निवासी हरिपुरकलां, थाना रायवाला, देहरादून को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया।इसके साथ ही गैंग के अन्य फरार सदस्य की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है तथा सर्विलांस टीम को भी अलर्ट किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें