मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

पेशी पर जा रहे बदमाश पर की फायरिंग, हालत गंभीर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पेशी पर जा रहे बदमाश पर की फायरिंग, हालत गंभीर, दो पुलिसकर्मी भी घायल

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में बुधवार को पेशी पर लाए गए एक कुख्यात आरोपित पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। सरेआम हुुई गोलीबारी की इस घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया। घायल आरोपित की पहचान विनय त्यागी के रूप में हुई है, जिसे कुख्यात अपराधी सुनील राठी का गुर्गा बताया जा रहा है। इस वारदात में सुरक्षा में तैनात पुलिस के दो सिपाही भी घायल हुए हैं।जानकारी के मुताबिक वारदात को लक्सर फ्लाईओवर के पास अंजाम दिया गया। घायल विनय त्यागी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेशी के लिए लाया जा रहा था। जैसे ही वे फ्लाईओवर के पास पहुंचे, वहां घात लगाकर बैठे हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से विनय त्यागी लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव और जवाबी कार्रवाई की कोशिश में दो पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुए हैं।गोलीबारी की इस घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया। वारदात के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने घायल विनय त्यागी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।पुलिस ने घटना के बाद आरोपितों की धरपकड़ के लिए जिले के सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें