मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

बीएचईएल क्षेत्र में चला बुलडोजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीएचईएल क्षेत्र में चला बुलडोजर

हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के बी.एच.ई.एल. इलाके में मंगलवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सेक्टर-1 में लंबे समय से किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और चिन्हित किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध रूप से बनाए गए ढांचे हटाए गए, जिससे क्षेत्र की जमीन को खाली कराया गया।अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी और लोगों से सहयोग की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अतिक्रमणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशासन के अनुसार, शहर में विभिन्न स्थानों पर चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा ताकि सार्वजनिक भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें