मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

बहादराबाद के खेत में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बहादराबाद के खेत में मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब अतमलपुर बौंगला बाईपास के पास एक खेत में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, सुबह के समय जब ग्रामीण रोजाना की तरह खेतों में काम करने पहुंचे, तो एक पॉपुलर के खेत में शव पड़ा दिखाई दिया। शव देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल के आसपास शराब और पानी की बोतलें भी मिली हैं। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है।पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें