महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका
देहरादून। राज्य में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार काे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी की अध्यक्षता में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका।गोगी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह असफल हो गई है। विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अपराधाें निरंतर वृद्धि हाे रही है। उन्हाेंने बताया कि हाल ही में रुद्रपुर में नर्स के साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया, जबकि राजधानी देहरादून में आईएसबीटी जैसी व्यस्त जगह में, पुलिस चौकी के पास ही किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना हुई है। इसके अलावा, अल्मोड़ा के सल्ट में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा एक किशोरी के साथ बलात्कार की घटना सामने आयी है।





