मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

लक्सर में खेतों के बीच गौकशी, 20 किलो गौमांस व औजार बरामद, आरोपी फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लक्सर में खेतों के बीच गौकशी, 20 किलो गौमांस व औजार बरामद, आरोपी फरार

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मखियाली खुर्द में पुलिस ने गौकशी की सूचना पर देर रात दबिश देकर करीब 20 किलो गौमांस, गाय का सिर, खाल के टुकड़े और हत्या में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। मौके से 3-4 आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।रविवार देर रात पुलिस टीम क्षेत्र में रात्रि गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कब्रिस्तान के पास गेहूं के खेतों में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दबिश दी, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी खेतों और झाडि़यों का सहारा लेकर फरार हो गए।पुलिस ने मौके से करीब 20 किलो गौमांस, गाय का सिर, खाल के टुकड़े, दो कुल्हाड़ी और दो छुरियां बरामद कीं। सूचना पर पशु चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने निरीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया गौमांस होने की पुष्टि की और नमूने सील कर लिए।पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि पुलिस टीम रात में चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर मखियाली खुर्द के पास गेहूं के खेतों में दबिश दी गई, जहां से गौमांस और औजार बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें