मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

भीख मंगवाने के लिए किया था दो साल की मासूम का अपहरण, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भीख मंगवाने के लिए किया था दो साल की मासूम का अपहरण, आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। नगर कोतवाली स्थित तुलसी चौक से दो साल की बच्ची का अपहरण करने में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने बच्ची काे उससे भीख मंगवाने के लिए उसने अपहरण किया था। पुलिस ने बच्ची को अपहरण के चार घंटे बाद ही सकुशल बरामद कर लिया था।दरअसल, 19 फरवरी को तुलसी चौक से दो साल की मासूम के अपहरण की तहरीर सोनी पत्नी स्व. इंद्रपाल, मूल निवासी ग्राम कसुआ बड़सरा अतरौली, जनपद हरदोई (उप्र), हाल निवासी गणेश घाट मायापुर, कोतवाली नगर, हरिद्वार ने चौकी मायापुर में दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने करीब चार घंटे बाद बच्ची को देवपुरा क्षेत्र में ऋषिकुल तिराहे के पास लावारिस हालात में बरामद कर लिया। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज काे खंगाला और अपहरणकर्ता की पहचान रवि कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी निकट राधाकृष्ण आश्रम कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने देर रात ही श्रीराम घाट के पास मायापुर क्षेत्र से रवि कुमार को धर दबोचा।पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह नशे का आदी है और भीख मंगाने के लिए तुलसी चौक से बालिका को उठाया था। वह बालिका काे लेकर देवपुरा होते हुए एक घाट पर जाकर रुक गया। अगले दिन वह बालिका को अन्य शहर ले जाकर उससे भीख मंगवाने की योजना बना रहा था। ऋषिकुल तिराहे बस अड्डे पर पुलिस की सघन चेकिंग देखकर घबराकर वह बालिका को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें