मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत के भोला चौक पर युवक पर जानलेवा हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत के भोला चौक पर युवक पर जानलेवा हमला

-पुलिस ने किया छह के खिलाफ केस दर्जपानीपत। पानीपत के भोला चौक पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मामूली कहा सुनी के बाद एक युवक ने उसकी बाई छाती में बर्फ तोड़ने वाला सुआ घोंप दिया, जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई। बीच बचाव कर रहे एक युवक को भी हमलावर पीट कर फरार हो गए। घायल युवक अस्पताल में उपचाराधीन है।पुलिस ने एक घायल के बयान पर थाना तहसील कैंप में केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जबकि दूसरा बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस को दिए बयान में भोला चौक बिल्लू कॉलोनी निवासी दीपक ने बताया कि वह अपने बुआ के बेटे मनीष के साथ मोटरसाइकिल पर उसकी दुकान की ओर जा रहा था। जब वे भोला चौक के पास पहुंचे तो अचानक शिव निवासी दिनानाथ कॉलोनी, फारूख, धोनी और उनके तीन अन्य साथियों ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।दीपक ने बिना वजह गाली देने का कारण पूछा, तो शिव ने अपने हाथ में लिए बर्फ तोड़ने वाले सूए को उसकी बांई छाती में घोंप दिया। इसके बाद बाकी आरोपिताें ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मनीष ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपताें ने मिलकर मनीष के साथ भी मारपीट की। इसके बाद शिव और उसके साथी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने दीपक और मनीष को जान से मारने की धमकी दी।घटना के बाद मनीष और परिजनों ने घायल दीपक को सरकारी अस्पताल पानीपत में भर्ती कराया। बाद में उसे निजी अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस को 31 दिसम्बर को अस्पताल से सूचना मिली, जिसके बाद एक जनवरी को हेड कॉन्स्टेबल सतीश मौके पर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने दीपक को बयान देने के लिए अनफिट घोषित कर दिया। उसके बाद मनीष के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना तहसील कैंप पुलिस ने शुक्रवार को शिव, फारूख, धोनी और उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश व जान से मारने की धमकी देने तथा गाली गलौच व मारपीट करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की धर पकड़ शुरु कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें