मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: ई रिक्शा चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पानीपत: ई रिक्शा चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

पानीपत। पानीपत पुलिस ने वधावाराम कॉलोनी में घर के बाहर से ई रिक्शा चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने फ्लाई ओवर पुल के नीचे बीबीएमबी कट से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहतक निवासी प्रिंस, नितिन व झज्जर निवासी सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस टीम को शुक्रवार देर शाम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि जीटी रोड फ्लाई ओवर पूल के नीचे बीबीएमबी कट पर संदिग्ध किस्म के तीन युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है।पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान रोहतक निवासी प्रिंस, नितिन व झज्जर निवासी सन्नी के रूप में बताई। पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने छब्बीस दिसंबर की रात वधावाराम कॉलोनी में घर के बाहर गली में खड़ी एक ई रिक्शा चोरी करना स्वीकारा किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन तीनों ने मिलकर शार्टकट तरिके से पैसे कमाने व लग्जरी लाइफ जीने के लिए ई रिक्शा चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें