मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: युवक पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपी गिरफतार।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत: युवक पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपी गिरफतार।

पानीपत। पानीपत पुलिस ने बड़ौली गांव में दुकान पर काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करनाल निवासी रोहित, अभिषेक, राहुल और जय के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों ने जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया आरोपी रोहित की कुछ दिन पहले गांव निवासी रोबिन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोपी रोहित ने यह बात अपने तीनों साथी आरोपियों को बताई। रंजिश रखते हुए 18 मार्च को चारों आरोपी रोबिन की दुकान पर पहुंचे और सरियों से जांनलेवा हमला कर फरार हो गए।थाना सदर में करनाल के कोहंड निवासी रोबिन पुत्र जसबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव बड़ौली में उसकी रावल ट्रेवल्स के नाम से दुकान है। 18 मार्च को वह दुकान पर काम कर रहा था। मिस्त्री अजय भी उसके साथ काम कर रहा था। दोपहर बाद चार लड़के मुहं पर कपड़ा बाधे बाइकों पर सवार होकर आए और सरियों से हमला कर दिया। ताबड़तोड हमला कर आरोपी उसे अधमरा समझकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

उसको पैर, सिर व हाथों पर काफी गंभीर चोटे आई। जिनके नाम बोबी, जोनी, राहुल व महेंद्र है। थाना सदर में रोबिन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक व चार सरिये बरामद कर शनिवार को चारों आरोपियों को न्यायाल में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें