मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में क्रिकेट का जुनून, जेएससीए स्टेडियम में टिकट के लिए ठंड में देर रात से लगी लंबी कतारें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची में क्रिकेट का जुनून, जेएससीए स्टेडियम में टिकट के लिए ठंड में देर रात से लगी लंबी कतारें

रांची। रांची के जेएससीए स्टेडियम में आगामी 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच के लिए क्रिकेट प्रेमियों का गजब उत्साह देखने को मिल रहा है। जेएससीए स्टेडियम में मंगलवार सुबह 9 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू हुई। लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का मैच के प्रति इतना जुनून है कि ठंड में लोग देर रात से ही टिकट काउंटर के बाहर कतार में लग गए।कई युवा और क्रिकेट प्रेमी सुबह की भीड़ से बचने के लिए रात में ही स्टेडियम परिसर पहुंच गए। कई फैंस ने तो रातभर वहीं इंतजार किया, ताकि सुबह सबसे पहले टिकट खरीदने वालों में उनका नाम शामिल हो। सुबह होने से पहले ही जेएससीए स्टेडियम के बाहर लंबी लाइनें नजर आने लगीं।बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं स्टेडियम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है। पार्किंग और प्रवेश मार्गों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है।जेएससीए स्टेडियम में टिकट की बिक्री के लिए कुल 6 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें से एक काउंटर सिर्फ महिलाओं के लिए है, ताकि वो बिना किसी परेशानी के आसानी से टिकट ले सकें। टिकट काउंटर सुबह नौ बजे से तीन बजे तक खुले रहेंगे। टिकट खरीदने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। साथ ही एक व्यक्ति को दो टिकट ही मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें