मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल: ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक की नहीं हुई पहचान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कैथल: ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक की नहीं हुई पहचान

कैथल। शहर में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब चार बजे बालाजी कॉलोनी, दादा खेड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक शराब के नशे में थे और ट्रैक पार करते समय यह हादसा हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह सैर पर निकले लोगों ने ट्रैक के पास दो युवकों के शव पड़े देखे और तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस जांच में एक मृतक की पहचान गांव दुब्बल निवासी विक्रम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विक्रम दिहाड़ी मजदूरी करता था और सोमवार रात घर नहीं लौटा था। परिजनों को सूचना मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।वहीं दूसरे युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को उसकी जेब से नागरिक अस्पताल की एक पर्ची मिली है, जिस पर राजपाल पुत्र लख्मी का नाम लिखा हुआ है। इस आधार पर पुलिस ने अस्पताल में जानकारी जुटाई तो पता चला कि दोनों युवक रात के समय अस्पताल आए थे और उस दौरान भी शराब के नशे में थे। रेलवे पुलिस की हेड कांस्टेबल सीमा ने बताया कि अज्ञात युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है ताकि परिजन आकर उसकी पहचान कर सकें। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें