मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:39 · नई दिल्ली संस्करण

लक्सर में नकली मावा कारोबार पर शिकंजा, दो फैक्ट्रियों पर ताला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लक्सर में नकली मावा कारोबार पर शिकंजा, दो फैक्ट्रियों पर ताला

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में अवैध खाद्य निर्माण इकाइयों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित दोनों प्रतिष्ठानों को बंद करने का नोटिस जारी कर अग्रिम आदेश तक सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सूचना के आधार पर अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा, गढ़वाल मंडल आर.एस. रावत के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग, लक्सर तहसील प्रशासन और लक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने खरंजा कुतुबपुर स्थित मावा निर्माण इकाइयों पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान कुरबान पुत्र छब्बर और इलियास पुत्र असरफ की इकाइयों में बिना फूड लाइसेंस के मावा निर्माण एवं दूध विक्रय का कार्य संचालित पाया गया। जांच के दौरान आवश्यक अभिलेख और अनिवार्य दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं कराए जा सके।

कार्रवाई के दौरान दोनों इकाइयों से मावा निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे दूध के तीन नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए। साथ ही बिना वैध लाइसेंस खाद्य निर्माण इकाई संचालित करने और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत न करने के आरोप में दोनों संचालकों के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

इस संयुक्त कार्रवाई में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, तहसीलदार लक्सर, दीवान राणा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन तथा लक्सर थाना पुलिस की टीम मौजूद रही।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बिना लाइसेंस संचालित खाद्य निर्माण इकाइयों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें