मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

चाईबासा: पूर्व नक्सली की हत्या की खबर, शव बरामद करने के प्रयास जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिमी

सिंहभूम, 10 जनवरी । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा माओवादी) से

किसी समय जुड़े रहे पूर्व नक्सली नेल्सन भेंगरा की नक्सलियों ने गोली मार

हत्या कर दी। बताया जाता है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे हथियारबंद नक्सली

समठा गांव पहुंचे और नेल्सन भेंगरा को उसके घर से उठा ले गये। नक्सलियों ने

नेल्सन की जमकर पिटाई के बाद गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस नेल्सन

भेंगरा का शव बरामद करने के प्रयास में जुट गई है।

पुलिस व सीआरपीएफ

के जवान सारंडा के जराईकेला, मनोहरपुर और छोटानागरा क्षेत्र के जंगलों में

सर्च अभियान चला रहे हैं। कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा खुद तिरिलपोसी में

ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं।

नेल्सन भेंगरा सारंडा जंगल

क्षेत्र के जराईकेला थानांतर्गत समठा गांव का निवासी था। नेल्सन लंबे समय

से बड़े नक्सलियों के साथ जुड़ा था। वह पुलिस के संपर्क में भी था। नेल्सन

भेंगरा को ओडिसा की बिसरा थाना पुलिस ने मई 2023 में एक सड़क निर्माण कंपनी

से लेवी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दो माह पहले ही वह

जेल से बाहर आया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें