मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:जंगल में गोवध का खुलासा, भारी मात्रा में मांस बरामद, तीन हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर:जंगल में गोवध का खुलासा, भारी मात्रा में मांस बरामद, तीन हिरासत में

यमुनानगर।यमुनानगर जिले के प्रताप नगर क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के दौरान कथित गोवध का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आम्बवाली गांव के जंगल क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद किया तथा मौके से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है और बरामद अवशेषों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।थाना प्रताप नगर के एसएचओ गुरदयाल सिंह ने गुरुवार काे बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से पशु वध कर मांस तैयार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि जंगल में मांस के टुकड़ों की पैकिंग का कार्य चल रहा था। मौके से करीब डेढ़ क्विंटल संदिग्ध मांस, काटने के उपकरण तथा अन्य सामान जब्त किया गया। पुलिस ने नागल पट्टी निवासी आमिर हसैन तथा उसके दो पुत्रों मस्तकीम और उस्मान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।प्राथमिक जांच के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया गया। डॉ. प्रशांत तिवारी और डॉ. नरेंद्र दलाल ने अवशेषों का निरीक्षण किया। उनके अनुसार प्रारंभिक तौर पर मांस गोवंश से संबंधित प्रतीत होता है, हालांकि अंतिम पुष्टि वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट के बाद ही संभव होगी। सैंपल प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं और रिपोर्ट आने में लगभग पंद्रह दिन लग सकते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें