मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली

धनबाद। धनबाद के केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान चचेरे भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। गोली लगने से घायल संगीता कुमारी के दाहिने जांघ में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात परिवार की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। कहासुनी के बीच दोनों पक्षों के पुरुष भी शामिल हो गए। इसी दौरान दीनदयाल कुमार ने पिस्तौल निकालकर दो चार राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसकी चचेरी बहन संगीता की जांघ में जा लगी। घायल संगीता ने बताया कि वह झगड़ा छुड़ाने गई थी, तभी उसके चचेरे भाई ने उस पर गोली चला दी। उसने कहा कि घटना के दौरान तीन से चार राउंड गोली चली। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया।थाना प्रभारी ने आपसी विवाद में फायरिंग की घटना हुई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपित की तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें