मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

नूंह जिले के विकास को लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को फिरोजपुर झिरका आने का निमंत्रण दिया।

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नूंह जिले के विकास को लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को फिरोजपुर झिरका आने का निमंत्रण दिया।

नूंह। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से नूंह भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने मुलाकात करके नूंह आने का न्यौता दिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी ने केंद्रीय मंत्री को नूंह जिले की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि यह क्षेत्र विकास की अपार संभावनाओं से भरा हुआ है और केंद्र सरकार की योजनाओं से यहां बड़े स्तर पर बदलाव संभव है।उन्होंने जिले में बिजली व्यवस्था को और मजबूत करने, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को फिरोजपुर झिरका आगमन का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।उन्होंने कहा कि मंत्री के दौरे से न केवल जिले के लोगों में उत्साह बढ़ेगा, बल्कि विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने भी नूंह जिले के विकास के प्रति सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित समय पर दौरे का आश्वासन दिया। मुलाकात को जिले के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में नूंह और फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में विकास योजनाओं को और मजबूती मिलेगी तथा आम जनता को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें