मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत से जुड़ा जमीन घोटाला मामला : झामुमो नेता अंतू तिर्की सहित दस के खिलाफ चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला और

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की दस आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट का

पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट ने गुरुवार को संज्ञान ले

लिया है। यह चार्जशीट ईडी ने 7 जून को कोर्ट में दाखिल की थी। इस मामले में

कोर्ट 27 जून को सुनवाई करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से

जुड़े जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने जिन आरोपितों के

खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, उनमें झामुमो नेता अंतु तिर्की, राजस्व विभाग

के कर्मचारी मनोज कुमार यादव, कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस के दो

कर्मचारी तापस घोष, संजीत कुमार, हजारीबाग कोर्ट में डीड राइटर मो. इरशाद

के अलावा प्रिय रंजन सहाय, विपिन सिंह, इरशाद अख्तर, अफसर अली उर्फ अफसू

खान और सद्दाम हुसैन के नाम शामिल हैं। ईडी ने अपनी चार्जशीट में इस बात का

भी उल्लेख किया है कि बड़गाईं में हेमंत सोरेन के कब्जे वाली 8.86 एकड़

जमीन के दो प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाये गए थे। फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी

इसकी पुष्टि हुई है। इसके अलावा अफसर खान, प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह सहित

अन्य आरोपितों ने कोलकाता के रजिस्ट्रार ऑफ इंश्योरेंस के कर्मचारी तापस

घोष एवं संजीत कुमार के साथ मिलकर दस्तावेज जुटाये। फिर हजारीबाग के डीड

राइटर मोहम्मद इरशाद की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कर चेशायर होम रोड

स्थित 4.83 एकड़ जमीन हड़पने की साजिश रची।

इस मामले में अबतक

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भानु प्रताप प्रसाद सहित पांच लोगों को

पूर्व में ही आरोपित बनाया है। इस मामले में अबतक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो

चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें