जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया समन
रांची : मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध समन जारी हुआ है। रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने समन जारी करते हुए हेमंत सोरेन को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। विगत सोमवार को ईडी द्वारा दर्ज शिकायत वाद पर अपना फैसला सुनाया था। अपने फैसले में कोर्ट ने प्रथम दृष्टया यह माना है कि हेमंत सोरेन ने ईडी के समन का उल्ल्लंघन किया है। वहीं अदालत ने हेमंत के खिलाफ समन भी जारी करने का निर्देश दिया, उसी आदेश के आलोक में समन जारी हुआ है।





