मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : दहेज उत्पीडऩ के दोषी पति को पांच वर्ष कैद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद : दहेज उत्पीडऩ के दोषी पति को पांच वर्ष कैद

जींद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दहेज उत्पीडऩ से महिला द्वारा आत्महत्या करने के दोषी पति को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा अदालत ने दोषी पति को दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।अभियोजन पक्ष के अनुसार करनाल निवासी सुरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सकी पुत्री अंकिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अंकिता की शादी 19 फरवरी 2022 को डिफेंस कालोनी निवासी रवि के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को अंकिता को मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जाने लगा।इसी प्रताडऩा के चलते 17 सितंबर 2022 को उसने अपने पिता को फोन पर बताया कि वह दहेज उत्पीडऩ से अत्यधिक परेशान हो चुकी है और इसके बाद उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सुरेश की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने रवि को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें