मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

पत्रकार को बिना कारण हवालात में बंद करने के मामले पर हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब , सरकार को

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राज्य सरकार सहित अन्य से जवाब तलब

नैनीताल । हाई कोर्ट ने खटीमा में चौकी इंचार्ज की ओर से पत्रकार

के साथ मारपीट करने व उसे बिना किसी कारण के हवालात में बंद करने के मामले

पर सुनवाई के बाद राज्य सरकार, एसएसपी ऊधमसिंह नगर व एसएचओ खटीमा को घटना

के मामले पर चार सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने

मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 मई की तिथि नियत की है।

न्यायमूर्ति

राकेश थपलियाल की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार

खटीमा निवासी पत्रकार दीपक यादव ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि

उनका पुत्र कपिल यादव 21 फरवरी को सात बजे प्लाट में मकान का कार्य देख

खटीमा वापस आ रहा था, तभी उसका कुछ बच्चों के साथ कहा सुनी हो गई। इसकी

सूचना उनके पुत्र ने उन्हें फोन पर दी। सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर

पहुंचे। लेकिन उनसे पहले ही चौकी इंचार्ज संदीप पिलखवाल वहां पहुंच गए।

जब

पत्रकार ने इसकी जानकारी चौकी इंचार्ज से चाही तो इंचार्ज ने उनके साथ गली

गलौज करके उन्हें गाड़ी में बिठाकर थाने ले गए और उन्हें हवालात में बंद कर

दिया। पुलिस ने फर्जी तरीके से चालान करके उसकी स्कूटी भी सीज कर दी। जब

इसकी सूचना अन्य पत्रकार बंधुओं को मिली तो वे उनसे मिलने के लिए थाने गए,

लेकिन उन्हें उनसे नही मिलने दिया गया। याचिका में कहा कि इस संबंध में

इसकी शिकायत एसएसपी व अन्य से की गई, लेकिन अभी तक उनकी शिकायत पर चौकी

इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही किया गया। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से

प्रार्थना की कि चौकी इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें