मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट की सख्त सजा, 20 साल जेल में रहेगा आरोपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट की सख्त सजा, 20 साल जेल में रहेगा आरोपी

हरिद्वार। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में हरिद्वार पुलिस की प्रभावी विवेचना और साक्ष्य संकलन के चलते करीब आठ माह के भीतर न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए आरोपित को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायालय पॉक्सो ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र में 16 जनवरी 2026 को नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का सरकारी अस्पताल, हरिद्वार में मेडिकल परीक्षण कराया।

कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। इसके बाद विवेचक ने मामले से जुड़े साक्ष्यों का विधिवत संकलन करते हुए 2 मार्च को आरोपी के विरुद्ध आरोप-पत्र न्यायालय में दाखिल किया।

मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय पॉक्सो में हुई। दोनों पक्षों को सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद न्यायालय ने आरोपित को दोषी करार दिया। न्यायालय ने उसे 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें