मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली तक पहुंचेगी देश की हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली तक पहुंचेगी देश की हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल शुरू

चंंडीगढ़। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शुक्रवार को ऐलान किया कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का निकट भविष्य में विस्तार करते हुए दिल्ली तक चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जींद में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन जनता को समर्पित किए जाने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि वर्तमान में यह ट्रेन जींद से सोनीपत तक चलेगी।

रेल मंत्रालय की तरफ से सोनीपत से दिल्ली रेल लाइन पर हाइड्रोजन ट्रेन का परीक्षण शुरू हो चुका है। बहुत जल्द परीक्षण कार्य पूरा होने के बाद हाइड्रोजन ट्रेन का विस्तार करके जींद से दिल्ली तक चलाया जाएगा। यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद देश के अन्य हिस्सों में भी हाइड्रोजन ट्रेन चलाई जाएगी।

रेल मंत्री ने कहा कि भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है जहां हाइड्रोजन की पूरी तकनीक उपलब्ध है। हरियाणा वासियों से रूबरू होते हुए रेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का वह राज्य है जहां पानी से ट्रेन चली है। उन्होंने बताया कि पूर्व में कांग्रेस की सरकार के दौरान रेलवे की तरफ से हरियाणा को 315 करोड़ का बजट अलॉट किया जाता था। मौजूदा मोदी सरकार ने इसे 11 गुना बढ़ाकर 3500 करोड़ किया है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में इस समय 18 हजार करोड़ की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है। 34 रेलवे स्टेशनों के नवनिर्माण का काम चल रहा है। इनमें से पांच रेलवे स्टेशनों का पुर्ननिर्माण कार्य पूरा हो चुका है। आज हरियाणा में 16 वंदे भारत और 8 अमृत भारत ट्रेनों का आवागमन है। हरियाणा की सभी रेलवे ट्रेक का शतप्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। भविष्य में हरियाणा को कई रेल परियोजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें