मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

मतगणना 23 को, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतो की गिनती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मतगणना 23 को, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतो की गिनती

हजारीबाग। विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। शनिवार को निर्णायक दिन है यानी मतगणना है। मतगणना की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय शुक्रवार को बाजार समिति मतगणना सह वज्रगृह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा वार बनाए टेबल और अन्य तैयारियों का जायजा लिया।हजारीबाग जिले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 20 बरकट्ठा, 21 बरही, 24 मांडू एवं 25 हजारीबाग में हुए मतदान की मतगणना 23 नवंबर को होगी। मतगणना को लेकर बाजार समिति मतगणना स्थल में तैयारी पूरी कर ली गई है। चार विधानसभा सीट के लिए अलग-अलग काउटिंग हॉल और प्रवेश द्वार बनाये गये हैं। हजारीबाग सदर विधानसभा सीट के लिए मतों की गिनती 21 राउंड में पूरी होगी। इसके लिए 24 टेबल लगाये गये हैं। बरही सीट के मतों की गिनती 20 राउंड में पूरी होगी,इसके लिये 20 टेबल लगाये गये हैं। बरकट्ठा सीट की गिनती 23 राउंड में होगी। इसके लिये 21 टेबल लगाये गये हैं। वहीं मांडू विधानसभा सीट की गिनती 22 राउंड में पूरी होगी। इसके लिये 24 टेबल लगाये गये हैं। मतगणना का कार्य सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गिनती होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें