मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

गांडेय उपचुनाव की 21 राउंड और कोडरमा लोस क्षेत्र की 24 राउंड में होगी मतगणना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह, जिला निर्वाचन कार्यालय मतगणना की तैयारी में मशगूल है।

चार जून को मतगणना होनी है। गांडेय उपचुनाव और कोडरमा चुनाव को लेकर हर

दूसरे-तीसरे दिन डीसी नमन प्रियेश लकड़ा लगातार पचंबा बाजार समिति का

निरीक्षण कर रहे हैं। मतगणना को लेकर भी खास एहतियात बरते जा रहे हैं।

इस

संबंध में उपनिर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो ने बताया कि गांडेय और कोडरमा

के लिए 1200 सौ से अधिक मतगणना कर्मियों को लगाया जाएगा। मतगणना सुबह सात

बजे से शुरू होगी। पोस्टल बैलेट से मतगणना की शुरुआत होगी। पोस्टल बैलेट के

लिए दो हॉल बनाएं गए है। एक हॉल में 18 टेबल होंगे, तो दूसरे में 12 टेबल

लगे होंगे।

उप निर्वाचन पदाधिकारी महतो के अनुसार गांडेय उप चुनाव

की मतगणना कुल 21 रांउड में पूरा किया जाना है और लोगों को रांउडवार

जानकारी दी जाएगी। कोडरमा चुनाव की मतगणना अधिकतम 24 रांउड में होगी और

न्यूनतम 23 रांउड में। इसमें हजारीबाग जिले का बरकट्टा और गिरिडीह जिले का

बगोदर विधानसभा क्षेत्र का 24 रांउड में मतगणना होना है। इसके लिए बरकट्ठा

और बगोदर में 20-20 टेबल होंगे जबकि कोडरमा में 18 टेबल, धनवार में 18

टेबल, जमुआ और गांडेय में भी 18-18 टेबल लगाएं जायेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें