मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ ने जब्त की 6.5 किलो हेरोइन, फायरिंग के बाद भागे तस्कर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ ने जब्त की 6.5 किलो हेरोइन, फायरिंग के बाद भागे तस्कर

चंडीगढ़। पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को फाजिल्का के पास 6.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। शुरुआती जांच में हेरोइन पाकिस्तान से लाने की जानकारी मिली है।

डीजीपी पंजाब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स" पर बताया कि पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर गांव महतम नगर सदर फाजिल्का के पास सीमा पार से होने वाली तस्करी की कोशिश को नाकाम किया। तलाशी अभियान में लगभग 6.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।

शुरुआती जांच में यह पता चला कि पाकिस्तान स्थित तस्कर ‘जीरो-लाइन’ पार कर सीमा पर लगी बाड़ तक पहुंचे और अंधेरे का फायदा उठाकर नशीले पदार्थ भारत में भेजने का प्रयास कर रहे थे। काउंटर इंटेलिजेंस से मिली पक्की सूचना के आधार पर बीएसएफ के चौकस जवानों ने घुसपैठ रोकने के लिए कई राउंड फायर किए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद दोनों बलों ने मिलकर क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें हेरोइन बरामद हुई।

डीजीपी ने कहा कि यह कार्रवाई सीमा पर निगरानी और सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने दोहराया कि वे सीमा पार से होने वाली तस्करी और नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को पूरी दृढ़ता से लागू करेंगे।

डीजीपी ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत स्थानीय थाने या बीएसएफ को दें, ताकि तस्करी और अपराधों पर कड़ा नियंत्रण रखा जा सके।

इसी क्रम में 15 मार्च को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार हथियारों और ड्रग्स तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की थी। आरोपियों के कब्जे से 60 कारतूस और 3.513 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की गई थी।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई को अमृतसर सीमा क्षेत्र में चल रहे नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस की सतत मुहिम का हिस्सा बताया था।

पंजाब डीजीपी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बरामद हथियार और हेरोइन का संबंध पाकिस्तान के तस्करों से है, जो भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति में मदद कर रहे थे। आरोपी सीमा पार से आने वाले एक दलाल के अधीन काम कर रहे थे, जिससे एक बड़े संगठित तस्करी नेटवर्क का संकेत मिलता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें