मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर : नगर परिषद की बैठक में एडीसी के फोन न उठाने पर भड़की पार्षद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झज्जर : नगर परिषद की बैठक में एडीसी के फोन न उठाने पर भड़की पार्षद

-महिला पार्षद की बात पर उपस्थित पार्षदों ने बजाई तालियांझज्जर। नगर परिषद झज्जर की मंगलवार को हुई बजट बैठक के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब भारतीय जनता पार्टी की महिला पार्षद भागवंती एडीसी द्वारा फोन न उठाने के मुद्दे पर भड़क गईं। बैठक में डीएमसी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एडीसी भी मौजूद थे।बैठक के बीच पार्षद भागवंती ने आवेश में आकर एडीसी से सीधे सवाल-जवाब करते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। एडीसी जगनिवास को कड़े शब्दों में घेरते हुए कहा कि जनता उनके वार्ड की समस्याओं को लेकर सीधे सवाल करती है और जवाब देना पार्षद की जिम्मेदारी होती है। वार्ड निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह अधिकारियों को संपर्क के लिए प्रयास करती हैं तो सही व्यवहार न होने पर बहुत कष्ट होता है। जब जिला उपायुक्त पार्षदों के फोन उठा लेते हैं, तो एडीसी को फोन उठाने में क्या परेशानी है।दरअसल, नगर पार्षद भागवंती अपने वार्ड में एक मानसिक रूप से असामान्य बंदर को पकड़ने की कार्रवाई न होने से नाराज थीं। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने बैठक में अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए और जवाबतलबी की। महिला पार्षद के तेवर देख बैठक में मौजूद अन्य पार्षदों ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया। इससे बैठक का माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। विवाद बढ़ने पर एडीसी जगनिवास ने अपनी सफाई देने की कोशिश की, लेकिन महिला पार्षद के सवालों के आगे वह असहज नजर आए। पार्षद ने कहा कि कई बार मजबूरी में अधिकारियों को बार-बार फोन मिलाने पड़ते हैं, क्योंकि जनता की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी जिम्मेदारी है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच तालमेल को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें